मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
मध्य प्रदेश के बीना से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का आरोप लगाया, सप्रे ने कहा- 'मैं कांग्रेस में हूं'।














